Top 10 Most Beautiful Birds In The World In Hindi.
1 min read

Top 10 Most Beautiful Birds In The World In Hindi.

दोस्तो, इस संसार में पक्षियों की बहुत सी प्रजातियां पाई जाती है। इस प्रकृति में बहुत से ऐसे सुन्दर पक्षी (beautiful birds) मौजूद है जो अपने अनोखे और आकर्षक रूप के कारण पूरी दुनिया में जाने जाते हैं। जब ये पक्षी हमारे आस पास होते हैं तो इनकी चहचहाट से हमारा मन खुश हो जाता है और इसीलिए आज मैं आपको कुछ ऐसे प्यारे पक्षियों के बारे में वाला हूँ जिन्हें आपने शायद ही कभी देखा होगा। इसलिए इस आर्टिकल को पूरा ज़रूर पढ़ना । तो चलिए आर्टिकल में सुन्दर पक्षियों (beautiful birds) के बारे में है।

शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत पक्षी (Top 10 Most Beautiful Birds):-

हम इस आर्टिकल में शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत पक्षियों (Beautiful Birds) की जानकारी के साथ दुनिया के सबसे आकर्षक पक्षियों की दुनिया में आपको सैर कराएँगे जिसमे बनानाक्विट पक्षियों के जीवंत रंगों से लेकर ब्राउन गेरीगॉन की सुंदर सुंदरता और चहचहाट के साथ इन खूबसूरत पक्षी अपने रंगीन पंखों और सुंदर चाल से मंत्रमुग्ध कर देते हैं।

पक्षियों की फूलों के बीच उड़ते हुए पंखुड़ी से रस चूसना, या अपनी सुन्दर पूंछ के पंखों को प्रदर्शित करते हुए चहचहाना इस सब को कल्पना कर आप आश्चर्यचकित हो जायेंगे । चाहे वह मंदारिन बत्तख का विदेशी पैटर्न हो या ब्लू जे का आकर्षक कंट्रास्ट, इन खूबसूरत पक्षियों में से प्रत्येक प्रकृति के डिज़ाइन की उत्कृष्ट कृति, निश्चित रूप से आपको विस्मय और प्रशंसा को प्रेरित करेगी।

(1) बनानाक्विट(Bananaquit):-

बनानाक्विट पक्षी अमेरिका के गर्म स्थानों में पाई जाती है और यह अपनी सुंदरता के लिए पूरी दुनिया में जानी जाती है। बात करें इसकी सुंदरता की तो इसका ऊपरी भाग ग्रे कलर का होता है और इसकी छाती पीली रंग की होती है और जो चीज इसे खास बनाती है वह है इसके आंखों पर बनी सफेद पट्टी जो इसकी खूबसूरती को और बढ़ाती है।

Beautiful Birds-Bananaquit birds
Beautiful Birds-Bananaquit birds

बात करें इसके आकार की तो इसकी लंबाई 10 से 13 सेंटीमीटर के बीच होती है और इसका वजन लगभग 19 ग्राम तक होता है। यह प्यारी सी चिड़िया अलग अलग तरह के फलों से रस प्राप्त करती है और अपना भरण पोषण करती है। साथ ही इस चिड़िया में ऐसी अद्भुत क्षमता होती है जिसके कारण यह मानव वातावरण के साथ जल्दी ही घुल मिल जाती है। इसलिए यह सुन्दर पक्षी (Beautiful Birds) सभी को भाँती है।

(2) क्रिमसन चैट (Crimson Chat):-

दोस्तों ये पक्षी ऑस्ट्रेलिया में पाए जाते हैं और यह ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाले छोटे पक्षियों में से एक है। इस खूबसूरत प्यारी चिड़िया को तीन रंगों वाली चिड़िया के नाम से भी जाना जाता है। बात करें इनके आकार की तो ये 10 से 13 सेंटीमीटर तक लंबे होते हैं और इनका वजन 10 से 11 ग्राम तक होता है।

Beautiful Birds-Bananaquit birds
image source- imagesearchman Beautiful Birds-Bananaquit birds

इसके पास एक ब्रश जैसी जीभ और पतले लंबे पैर होते हैं। ब्रीडिंग सीजन में पक्षी अपने साथी को आकर्षित करने के लिए अपने चमकीले रंग का फायदा उठाते हैं क्योंकि इनका चमकदार रंग काफी आकर्षक होता है। यह खूबसूरत पक्षी (Beautiful Birds) लोगो को बहुत ही आकर्षक लगती है

(3) क्यूबन टूडे (Cuban Tody):-

दोस्तो, यह पक्षी क्यूबा और आसपास के द्वीपों में पाए जाते हैं। यह प्यारी सी चिड़िया लगभग 11 सेंटीमीटर तक लंबी होती है और इसका वजन 60 ग्राम तक होता है। बात करें इसके रंगों की तो इसमें बहुत से रंग होते हैं। इसका ऊपरी हिस्सा हरे रंग का होता है और सामने वाला हिस्सा सफेद रंग का होता है।

Beautiful Birds-Cuban Tody
Beautiful Birds-Cuban Tody

साथ ही शरीर के कुछ जगहों पर लाल हाईलाइट्स होते हैं जो इसे बहुत ही खूबसूरत बनाते हैं। ये पक्षी आमतौर पर ठंडे सदाबहार वनों और नदियों के आसपास पाए जाते हैं। आपको बता दूं कि इस पक्षी के आकर्षक रंगों के कारण ही इसे दुनिया के सबसे प्यारी चिड़िया कहा जाता है। इसलिए ये खूबसूरत पक्षी लोगो को अपनी ओर आकर्षित करती है।

(4) ब्राउन गेरीगॉन(Brown Gerygone):-

दोस्तो, यह पक्षी ऑस्ट्रेलिया के पूर्वी तटीय क्षेत्रों में पाए जाते हैं। इस Beautiful Birds को सबसे पहले बोरेबोरवल के रूप में जाना जाता था। बात करें इसके रूप की तो इसका ऊपरी हिस्सा भूरे रंग का होता है और इसका चेहरा सफेद रंग का होता है।

Beautiful Birds- birds
Beautiful Birds- Brown Gerygone birds

बात करें इनके आकार की तो इनकी लंबाई 10 सेंटीमीटर तक होती है और इसका वजन 5 से 6 ग्राम तक होता है। यह पक्षी घने वर्षावनों और सूखे जंगलों में भी पाए जाते हैं जहां ये पक्षी छोटे बड़े कीड़ों को खाकर अपना गुजारा करती हैं।

(5) गोल्ड क्रेस्ट (Gold Crest):-

दोस्तो, यह पक्षी एक छोटा राहगीर है जो कि किंगलेट परिवार से संबंध रखता है। इस पक्षी को पक्षियों के राजा के रूप में जाना जाता है। यूरोप के लोक कथाओं के अनुसार इसका नाम इसके सुनहरे शिखा के कारण रखा गया है जो काफी शानदार है जबकि इसका निचला हिस्सा सफेद होता है।

Beautiful Birds-Gold Crest
Beautiful Birds-Gold Crest

साथ ही इसका चेहरा भी सादा और सफेद होता है। इसकी शिखा की तरह ही इसके पंखों में भी सुनहरी रेखाएं होती है। बात करें इसके आकार की तो इसका आकार 10 सेंटीमीटर तक होता है और इसका वजन सात ग्राम तक होता है। यह पक्षी मुख्य रूप से कीटभक्षी होते हैं जो मकड़ियां और छोटे कीड़ों को खाकर अपना गुजारा करते हैं।

(6) पीच फेस लवबर्ड (Peach face love bird):-

दोस्तो, यह सुन्दर पक्षी दक्षिणी और पश्चिमी अफ्रीका में पाए जाते हैं। इस पक्षी को रोजी फेस लव बर्ड के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दूं कि पक्षी की यह प्रजाति बहुत ही आकर्षक मानी जाती है। बात करें इसके रंगों की तो इनमें अलग अलग रंग होते हैं लेकिन ये ज्यादातर नीले रंग की पूंछ के साथ हरे होते हैं।

Beautiful Birds-Peach faced lovebird
Beautiful Birds-Peach faced lovebird

ये पक्षी छोटे छोटे समूह बनाकर अपने सामाजिक होने का सबूत देते हैं। इस पक्षी की एक और खास बात होती है और वो ये है कि जब ये सो रहे होते हैं तब ये अपने साथी के साथ कंधे से कंधा मिलाकर बैठते हैं और अपना चेहरा एक दूसरे की ओर मोड़ देते हैं। ये पक्षी ज्यादातर बीज, बैरीज और बाजरा जैसी फसलों को खाते हैं।

(7) रूबी थ्रोटेड हमिंग बर्ड (Ruby Throated Humming Bird):-

खूबसूरत पक्षी रूबी थ्रोटेड हमिंगबर्ड दोस्तो, यह पक्षी हमिंग बर्ड की प्रजाति है जो ठंड के दिनों में अमेरिका, मैक्सिको और फ्लोरिडा में पाई जाती है। लेकिन गर्मियों के दिनों में ये पक्षी प्रजनन के लिए उत्तरी अमेरिका की ओर प्रवास करता है।

Beautiful Birds-Top 10 Most Beautiful Birds In The World
Beautiful Birds-Ruby Throated Humming Bird

बात करें इसके रंगों की तो इसका ऊपरी हिस्सा हरे रंग का होता है जो बहुत ही चमकीला होता है जबकि इसका निचला हिस्सा काले पंखों के साथ भूरा और सफेद होता है। हमिंग बर्ड की इस प्रजाति का ब्रिडिंग सीजन दूसरी प्रजाति की तुलना में बहुत लंबा होता है।

(8) पेंटेड बटिंग(Painted Bunting ):-

दोस्तों ये पक्षी कार्डिनल परिवार से संबंध रखता है। इस प्रजाति में नर पक्षी को ही उत्तरी अमेरिका के सबसे सुंदर पक्षी के रूप में जाना जाता है और इसीलिए इसे नॉन पैरेलल का उपनाम दिया गया है। यह पक्षी अपने खूबसूरत और आकर्षक रंग के लिए पूरी दुनिया में जाना जाता है।

Top 10 Most Beautiful Birds In The World
Top 10 Most Beautiful Birds In The World -Painted Bunting

बात करें इसके रंगों की तो इसके सिर पर नीला, पीठ, हरी और पूंछ पर लाल रंग होता है। यह प्यारी सी चिड़िया लगभग 12 से 14 सेंटीमीटर तक लंबी होती है और इसका वजन 13 से 19 ग्राम तक होता है। यह खूबसूरत पक्षी (Beautiful Birds) भोजन के रूप में घास के बीज खाते हैं।

(9) समर टेनएजर (Summer Tanager):-

दोस्तों यह पक्षी अमेरिका में पाया जाता है जोकि कार्डिनल फैमिली से संबंध रखता है और यह पक्षी भी दूसरे कार्डिनल पक्षियों की तरह ही दिखाई देता है। आपको बता दूं कि यह पक्षी प्रवासी पक्षी है जोकि अपना प्रवास सबसे पहले मध्य अमेरिका, मैक्सिको और साउथ अमेरिका में करता है।

Top 10 Most Beautiful Birds In The World -Summer Tanager
Top 10 Most Beautiful Birds In The World -Summer Tanager

बात करें इनकी खूबसूरती की तो यह बिल्कुल किसी लाल गुलाब की तरह दिखाई देता है। लेकिन मादा पक्षी का निचला भाग नारंगी रंग का होता है। इस पक्षी का आकार लगभग 13 सेंटीमीटर तक लंबा होता है और इसका वजन लगभग 29 ग्राम होता है। वैसे आपको ये पक्षी कैसा लगा निचे कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताएं।

(10) माउंटेन ब्लू बर्ड (Mountain BlueBird):-

दोस्तो यह पक्षी एक मध्यम आकार का पक्षी है जिसका वजन 30 ग्राम तक होता है और यह लगभग 16 से 20 सेंटीमीटर तक लंबा होता है। इस चिड़िया को आर्कटिक ब्लू बर्ड के नाम से भी जाना जाता है। आपको बता दूं कि यह प्यारी सी चिड़िया नेवादा और इडाहो का राज्य पक्षी है और इस पक्षी का जीवनकाल 6 से 10 वर्षों का होता है और यह ज्यादातर अलास्का और कैनेडा में पाई जाती है।

Top 10 Most Beautiful Birds In The World -Mountain BlueBird
Top 10 Most Beautiful Birds In The World -Mountain BlueBird

यह पक्षी मुख्य रूप से टिड्डे, मकड़ी, मक्खी और अन्य कीड़ों को अपना भोजन बनाते हैं। इस पक्षी के अंडे नीले रंग के होते हैं लेकिन कभी कभी ये सफेद रंग के भी होते हैं।

अंत में, दुनिया खूबसूरत पक्षियों के सौंदर्य की एक श्रृंखला से सजी हुई है, जो हमें ये खूबसूरत पक्षी अपने मनमोहक रंगों, सुंदर पंखों और अपनी आकर्षक चहकने की विशेषताओं से आकर्षित करती है। शीर्ष 10 सबसे खूबसूरत पक्षियों (Top 10 Most Beautiful Birds In The World) में शानदार संग्रह में बनानाक्विट, क्रिमसन चैट, क्यूबन टूडे और गोल्ड क्रेस्ट जैसे सुन्दर पक्षी शामिल हैं।

ये सुन्दर प्रकृति की असीमित रचनात्मकता और विविधता को प्रदर्शित करते हैं। प्रत्येक प्रजाति पृथ्वी पर जीवन की अपनी विशेष छबि को दर्शाती है, जो हमें आवासों को संरक्षित करने और इनके आने वाली पीढ़ियों के लिए इन शानदार प्राणियों की रक्षा करने के महत्व की याद दिलाती है। वास्तव में पक्षियों की दुनिया में सुंदरता की कोई सीमा नहीं है।तो दोस्तों ये थी दुनिया की शीर्ष १० सबसे खूबसूरत चिड़िया (Beautiful Birds)। अगर आपको यह आर्टिकल अच्छा लगा हो तो इस ब्लॉग पोस्ट के लिए कमेंट बॉक्स में कमेंट जरूर करें।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *