Top 5 Beautiful bird nest: ताजमहल भी फ़ैल है इस घोसले के सामने।
1 min read

Top 5 Beautiful bird nest: ताजमहल भी फ़ैल है इस घोसले के सामने।

ताजमहल भी फ़ैल है इस beautiful bird nest के सामने।इस घोसले के सामने भी मौजूद है एक संसार।

अगर आप सोचते हैं कि सिर्फ इंसान ही अपने लिए आलीशान और सुंदर घर बना सकते हैं तो इस ब्लॉग पोस्ट को पढ़ने के बाद आपका यह भ्रम भी टूट जाएगा। क्योंकि दुनिया में ऐसी कई सारी चिड़िया हैं जो अपने लिए इतने सुंदर घर बनाती हैं जिन्हें देखने के बाद आप भी दंग रह जाएंगे।

क्या आपने कभी ऐसी चिड़िया के बारे में सुना है जो अपने घोंसले में एसी लगाती है? और क्या आप ऐसी किसी चिड़िया को जानते हैं जो अपने घोंसले को बिल्कुल इंसानों की तरह ही सजाती है? तो चलिए देखते हैं इस दुनिया के सबसे beautiful bird nest को, जिन्हें देख आप भी दुविधा में पड़ जाएंगे कि ये किसी पक्षी ने बनाया है या इंसान ने।

Table of Contents

Beautiful bird nest :-

शाखाओं के बीच स्थित, beautiful bird nest प्रकृति की नाजुक शिल्प कौशल का प्रमाण है। देखभाल से बुना हुआ, यह अपने कोमल आलिंगन में नए जीवन को पालता है। टहनियाँ और पत्तियाँ आपस में जुड़कर चहचहाते नन्हें बच्चों के लिए एक आरामदायक आश्रय स्थल बनाती हैं।

रंगों की पच्चीकारी, यह आसपास की वनस्पतियों के रंगों को प्रतिबिंबित करती है। यह छोटा सा अभयारण्य, पक्षियों के लचीलेपन का प्रतीक, जीवन के चक्र का गवाह है। प्रत्येक हल्की हवा के साथ, यह अपने पंख वाले निवासियों के लिए एक कोमल लोरी की तरह लहराता है। सुंदरता सिर्फ इसकी संरचना में नहीं है, बल्कि इसकी कहानियों में भी निहित है – प्रकृति के विशाल रंगमंच में एक शांत दृश्य।

(1) Caribbean Bird nest

अमेरिका में पाए जाने वाले मोंटेज़ुमा ओरोपेंडोला का सुन्दर बर्ड नेट (beautiful bird net) दुनिया की सबसे अजूबा घोसला है। इस Caribbean Bird nest को देखने में ऐसा लगता है ,मानो कोई पेड़ कटहल पर लटका हुआ हो। सामान्यतः ये पक्षी मध्य अमेरिका के लगभग 30 मीटर जंगली पेड़ों की तानियों पर अपना घोंसला बनाते हैं। इन घोसलों की लंबाई लगभग 60 से 180 इंच तक है।

Top 5 Beautiful bird nest
Top 5 Beautiful bird nest

इस काम की चीज को बनाने के लिए इन पक्षियों को सूखी घास और लकड़ियों की जरूरत होती है, जिसे खोजने में काफी ज्यादा मेहनत और लकड़ियों की जरूरत होती है। और आपको जानकर हैरानी होगी कि ये पक्षी एक ही पेड़ पर 100 से ज्यादा घोसले(nest) बना सकते है। तो आप कभी भी अमेरिका जाएं और किसी पेड़ पर कटहल की नजर आ जाएं तो उसे तोड़ने से पहले एक बार जरूर जांच लें ताकि आप आराम से देखे ,कहि धोखे से मोंटे जुमा और हिंडोला के आकर्षक घोसलें (Beautiful bird nest) की सब्जी न बना लें।

(2) माली फाउल नेस्ट :-

बात जब पक्षियों के घोंसले की होती है तो हमारी नजर हमेशा पेड़ों पर टिक जाती है, क्योंकि हमारे दिमाग में बचपन से ही घोंसलों की एक ऐसी इमेज बनी हुई है जो पेड़ों की टहनियों पर टिके हुए है। लेकिन ऑस्ट्रेलिया में पाए जाने वाला ये पक्षी अपना घोंसला जमीन पर बनाता है और वो भी अपने पंजों से खोदकर। जिसकी वजह से इनके घोंसलों को देखकर आपको किसी कुएं की याद आ सकती है।

Top 5 Beautiful bird nest
Top 5 Beautiful bird nest

इन शानदार घोंसलों (beautiful bird nest) को बनाने का ज्यादातर काम मादा पक्षी ही करती है। हालांकि कभी कभी नर पक्षी भी उनकी थोड़ी बहुत मदद कर देता है। लेकिन ये घोंसला सबसे कमाल का तब दिखता है जब ये बर्ड अपने घोंसले में अंडे देती है। इस दौरान ये चिड़िया अपने घोंसले को चारों तरफ से लकड़ियों से इस तरह से ढक देती है कि शायद आपको पता भी न चले कि वहां कोई घोंसला भी है। नहीं नहीं।

इन चिड़ियों को इंसानों से कोई पर्सनल दुश्मनी नहीं है। ये सब तो बस इसलिए किया जाता है ताकि कोई शिकारी पक्षी या जानवर इनके घोंसले और उसमें रखे अंडों को देख ना पाए। इनकी समझदारी और सूझबूझ की तो दाद देनी पड़ेगी। शायद यही वजह है कि इस पक्षी के घोंसले को दुनिया के सबसे सुरक्षित घोंसलों में से एक माना जाता है।

(3) रेड बोअर बर्ड घोसला :-

एक ऐसा आर्टिस्ट पक्षी जिसे हम इंसानों की तरह ही अपने घर सजाने का शौक है। इस नैचुरल आर्टिस्ट का नाम है बोअर बर्ड, जिसका घोंसला बाकी पक्षियों के घोसले से बहुत अलग होता है। ये पक्षी भी अपना घोंसला जमीन पर ही बनाते हैं। मगर इनके घोंसले इतने शानदार होते हैं कि पहली नजर में तो ये आपको किसी आम इंसान की झोपडी लगेगी।

Beautiful bird nest
Beautiful bird nest

यहां तक कि आप इनके घोंसले को देखकर कुछ देर के लिए सोच में भी पड़ सकते हैं कि कोई पक्षी अपने घोसले को इतना सुंदर कैसे सजा सकता है। वैसे घोंसला बनाने के लिए ये पक्षी किसी हीरे जवाहरात का यूज नहीं करते बल्कि इसके लिए ये भी ज्यादातर पक्षियों की ही तरह पतली और सूखी लकड़ियों का इस्तेमाल करते हैं। इन लकड़ियों की मदद से ही ये अपने घोंसले को झोपड़ीनुमा आकार देते हैं।

एक बार जब इनका घोंसला बनकर तैयार हो जाता है तो बोअर बर्ड रंग बिरंगे फूल पत्तियों से उसे सजाने में लग जाते हैं। इन्हें अपने घोंसले और उसके आसपास की जगह को सजाने का इतना शौक है कि इन्हें जो भी चीज मिलती है, ये उसे लाकर अपने घोंसले में सजा देते हैं। ये सब देखकर एक बात तो कहा जा सकता है कि इन पक्षियों के अंदर एक इंटीरियर डिजाइनर तो जरूर मौजूद है।

(4) बाल्ड ईगल घोंसला :-

इसकी बात करने से पहले आपसे पूछूं की किसी पक्षी का घोसला कितना बड़ा हो सकता है ,तो आप शायद बोलेंगे खाने वाले एक बड़ा थाली या ट्रे की तरफ इशारा करके बताएँगे की इतना बड़ा। लेकिन अगर आपसे कहु की इस दुनिया में इतना बड़ा घोसला होता है जिसकी लम्बाई 12 फ़ीट लम्बाई और छः फ़ीट चौड़ा होता है।

Beautiful bird nest
Beautiful bird nest

तो ऐसा ही एक पक्षी बाल्ड ईगल बर्ड्स है जिसकी घोसला देखकर आप भी हैरान हो जायेंगे, बाकी पक्षियों की तरह इसकी घोसला एक ऊँची पेड़ पर होती है। ये पक्षी अपने घोसला अंडे देने के पहले (लगभग तीन महीने पहले ) बनाना प्रारम्भ कर देते है। ये पक्षी अपनी सुन्दर घोसला बनाने के लिए सुनसान जंगल में ऊँची पेड़ चुनते है।

इसलिए इनकी घोसला सामान्य मनुष्यों की नजर में नहीं आती है। नर और मादा दोनों चील घोंसले बनाने में एक दूसरे को सहयोग करते है। घोसलें की शुरुआत में बड़ी लकड़ियों की छड़ियों से बनाई जाती है, इसके बाद इन्सुलेशन के लिए छोटी शाखाओं, घास, काई और यहां तक ​​कि पंखों की परतें लगाई जाती हैं। ये पक्षी समय समय पर घोंसलों का आकार बढ़ाते रहते है। ऐसा माना जाता है कि कुछ घोंसलों का उपयोग 30 वर्षों से भी अधिक समय से किया जाता है, जिनका वजन लगभग एक टन से अधिक हो सकती है!

(5) हमिंग बर्ड घोसला :-

हमिंग बर्ड के घोंसलों को दुनिया के सबसे खूबसूरत और अनोखे घोंसलों में से एक माना जाता है। ये पक्षी आकार में जितने छोटे होते हैं, उसके ठीक उलट ये अपना घोंसला बनाने के लिए किसी विशाल पेड़ को चुनते हैं। ये पक्षी अपना घोसला इतनी ऊंचाई पर बनाते हैं कि जमीन से देखने पर शायद ये ढंग से दिखाई भी ना दे।

जमीन से इन पक्षियों के घोंसलों की दूरी लगभग 10 से 90 फीट तक होती है। औसतन एक फीमेल हमिंग बर्ड अपने घोंसले को तैयार करने में कम से कम 7 से 10 दिन का समय लगाती है। हमिंग बर्ड के घोंसलों की सबसे खास बात ये है कि ये अपने घोंसले को बनाने में घास फूस के साथ मकड़ी के जाले का इस्तेमाल भी करती हैं। इसलिए इन पक्षियों के घोसले सबसे सुन्दर पक्षी घोसला (beautiful bird nest) होती है।

Beautiful bird nest
Beautiful bird nest

जिसकी वजह से किसी चमचमाते हुए कप या कटोरी के आकार का दिखने वाला इन पक्षियों का घोंसला किनारों की तरफ से किसी इलास्टिक की तरह स्ट्रेचेबल होता है। इन इलास्टिक जैसे किनारों का फायदा हमिंग बर्ड के घोंसले में पलने वाले इनके बच्चों को मिलता है, जिनके बढ़ते आकार के साथ साथ घोंसले का आकार भी बढ़ता जाता है।

ऐसा भी नहीं है कि हमिंग बर्ड घोंसले को सिर्फ साज सज्जा और आरामदायक बनाने पर ही ध्यान देते हैं, बल्कि इसकी सिक्योरिटी भी इनकी प्रायोरिटी में से एक है। यही वजह है कि अपने घोंसले को शिकारी पक्षी से बचाने के लिए ये हमिंग बर्ड उसे चारों तरफ से पत्तियों से ढक देते हैं। जिस वजह से अक्सर दूसरे पक्षी या जानवर की नजर पत्तियों के अंदर बने घोंसले पर नहीं जा पाती और इनका ट्रैक व घोंसले वैसे के वैसे सुरक्षित रह जाते हैं।

चिड़िया का घोंसला प्राकृतिक सुंदरता का चमत्कार है, जो किसी कारीगरी से कम नहीं है। आकाश में अपनी पंखों से कलाबाजी करने वाली इन आर्टिस्टों द्वारा सुन्दर पक्षी घोसला (beautiful bird nest) को संजीदगी बनाया जाता है ,जैसे इनके दुनिया का एक खूबसूरत महल हो। ये सुन्दर पक्षी घोसला सादगी के साथ गहन सुंदरता से बनाया जाता है।

टहनियों, पत्तियों और पंखों के साथ नाजुक ढंग से बुना गया, यह प्रकृति की कलात्मकता का प्रमाण बन जाता है। इसके डिजाइन की जटिलता और इसके निर्माण में सामंजस्य पक्षी जगत की सुंदरता का सच्चा प्रतिबिंब है। अपनी सादगी में, पक्षी का घोंसला सुंदरता के सार को समाहित करता है, कार्यक्षमता और दृश्य अपील का सही मिश्रण चित्रित करता है, जो इसे प्राकृतिक दुनिया की टेपेस्ट्री में एक कालातीत बेहतर शिल्पकला बनाता है।

तो साथियो आपके द्वारा इस आर्टिकल को संजीदगी से पढ़ने के लिए आपको बहुत बहुत धन्यवाद !! और यह आर्टिकल आपको अच्छा लगा हो तो कमेंट बॉक्स में कमेंट कर जरूर बताये और इससे सम्बन्धित कुछ सुझाव भी लिखे।

प्रातिक्रिया दे

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *