10 amazingly Beautiful Birds in Hindi.
“10 Amazingly Beautiful Birds” के मंत्रमुग्ध कर देने वाले क्षेत्र में आपको भ्रमण कराएंग , जहाँ प्रकृति के इस खूबसूरती देखकर आप दंग रह जायेंगे। कल्पना से परे रंगों से सजे खूबसूरत पक्षियों जैसे तोते के शानदार पंख, या शांत पानी में उड़ते हंसों की राजसी सुंदरता की फोटो आपके सामने तैरते नजर आएगा । इस सूची में प्रत्येक पक्षी एक अद्वितीय आकर्षण इंद्रधनुषी चमक से लेकर मोर की राजसी उपस्थिति तक उनके पखों की ख़ूबसूरती का बयाँ करेंगे।
जंगल का नाम सुनते ही हमारे मन में हरे भरे पेड़ पौधों के साथ साथ खतरनाक जंगली जानवरों की इमेज आ जाती है। और यह सच भी है। जंगल में बड़े बड़े और विशालकाय खतरनाक जानवर पाए जाते है जो चंद मिनटों में किसी का भी कचूमर बना सकते है। लेकिन एक सच्चाई यह भी है कि बड़े और खतरनाक जंगली जानवरों के साथ साथ यहां खूबसूरत पक्षी (Beautiful Birds) भी पाये जाते है। आज हम इस ब्लॉग पोस्ट में आपको 10 ऐसे ही खूबसूरत पक्षियों (10 amazingly beautiful birds) से मिलवाएंगे जो गजब के खूबसूरत लगते है। हमें पूरा यकीन है कि इन पक्षियों की खूबसूरती देखकर आपका दिन बन जायेगा। तो चलिए ज्यादा देर ना करते हुए सीधे आपको इन ब्यूटिफुल बोट से रूबरू कराते है।
(1) बर्ड्स ऑफ पैराडाइस :-
क्या आप एक ऐसे पक्षी के बारे में जानते है जो पूरी दुनिया में अपने खास तरह के डांस के लिए मशहूर है? बर्ड्स ऑफ पैराडाइस को दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों (Beautiful Birds) में से एक माना जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनका रंग बिरंगा शरीर न केवल दिखने में ब्यूटीफुल लगता है बल्कि इनकी हरकतें देखकर हर किसी का इन पक्षियों पर दिल आ जाता है।
दरअसल, एक नर जिस वक्त मादा का ध्यान अपनी तरफ खींचने के लिए पेड़ की शाखाओं पर डांस करता है तो यह नजारा देखते ही बनता है। यह खास तरह का डांस देखने में काफी हद तक माइकल जैक्सन के मूनवॉक जैसा लगता है। डांस करते वक्त अगर एक मेल सभी स्टेप्स अच्छे से परफॉर्म करता है और फिर अगर यह डांस मादा को पसंद आता है तो मादा मीट करने के लिए रेडी हो जाती है।
(2) फ्लेम बोवरबर्ड :-
क्या आप एक ऐसे पक्षी के बारे में जानते है जो दिखने में किसी टॉर्च की तरह लगता है? न्यूगिनी के रेनफॉरेस्ट में पाए जाने वाले पक्षी दिखने में काफी हद तक एक टॉर्च लाइट जैसे लगते है। ऐसा इसलिए क्योंकि इनके सिर व गर्दन के आस पास मौजूद पंखों पर रेड, औरेंज और येलो कलर्स पाए जाते है। वही इनके शरीर का कुछ हिस्सा खास तौर पर इनकी पूंछ ब्लैक कलर की होती है। यही वजह है कि फ्लेम बर्ड दिखने में कमाल की खूबसूरत लगती है।
शरीर पर पाए जाने वाले अलग अलग रंगों के अलावा इनकी खूबसूरती को चार चांद लगाती है इनकी आंखें जो गोल्डन कलर की होती है। इन आंखों का असली इस्तेमाल इस वक्त किया जाता है। जिस समय ये पक्षी डांस करते है और अपनी आंखों को बार बार बड़ी छोटी करते है। इस अनोखे डांस और खूबसूरती के चलते ही इन पक्षियों को लोग पसंद करते है।
(3)Beautiful Birds Peacock:-
आप में से शायद ही कोई इंसान ऐसा होगा जो मोर के बारे में नहीं जानता होगा। कुछ कुछ हरे और नीले रंग के दिखने वाले ये पक्षी गजब के खूबसूरत होते है। यही वजह है कि जो भी इन्हें देखता है वो इनका दीवाना हो जाता है। ये इन पक्षियों की खूबसूरती का ही कमाल है कि पीकॉक को हमारे देश के राष्ट्रीय पक्षी का खिताब हासिल है।
वैसे हमारी आपको यही सलाह है कि अगर आपको असल में इन पक्षियों की खूबसूरती देखनी है तो सावन के महीनों में नाचते हुए देखिये। हम यकीन से कह सकते है कि जिन भी लोगो ने इन पक्षियों को ऐसा करते हुए देखा होगा उनके लिए मोर ही दुनिया का सबसे खूबसूरत पक्षी (Beautiful Birds) होगा। वैसे आपने कभी इन पक्षियों को बारिश में नाचते हुए देखा है।
(4) म्यूट स्वॉन :-
दूध सा सफेद रंग के साथ साथ नारंगी रंग की चोंच और चोंच के आसपास पाये जाने वाले ब्लैक कलर के कॉम्बिनेशन के चलते ये पक्षी दिखने में कमाल के खूबसूरत लगते है। हंस की यह प्रजाति दूसरे हंस की तुलना में काफी बड़े आकार की होती है। यही कारण है कि स्वान की दूसरी स्पीशीज से अलग म्यूट स्वॉन का विंग्स स्पैन 10 फीट के करीब हो सकता है।
ऐसे में जब ये पानी में तैरते है या झुण्ड बनाकर खुले आसमान में उड़ते है तो उनकी खूबसूरती देखते ही बनती है। पर हमारी आपको यही सलाह है कि इन पक्षियों की खूबसूरती (Beautiful Birds) पर मत जाइए क्योंकि जरा सा परेशान किए जाने पर ये चिढ़ जाते है। हालांकि ये किसी को कोई खास नुकसान तो नहीं पहुंचाते पर अगर कोई इनकी शांति भंग करता है तो फिर इनका मूड बिल्कुल ठीक नहीं रहता।
(5) परपल हनी क्रीपर :-
कैरेबियन कंट्रीज के साथ साथ इन पक्षियों को अमेरिका जैसे देशों में भी पाया जाता है। पर्पल हनी क्रीपर दिखने में कमाल के खूबसूरत होते है। इनका करीब करीब पूरा शरीर नीले रंग का होता है। इसके अलावा इनकी चोंच व गरदन के निचले हिस्सों पर काला रंग पाया जाता है। इसके अलावा इनके पैर नीले रंग के होते है।
इन्हीं रंगों के तालमेल की वजह से पर्पल हनी क्रीपर को दुनिया के सबसे खूबसूरत पक्षियों (Beautiful Birds) में से एक माना जाता है। वैसे ये खूबसूरत पक्षी दिखने में काफी छोटे होते है और इनका शरीर मात्र साढ़े चार इंच तक बढ़ सकता है।
(6) पैरेट :-
पैरेट की ज्यादातर प्रजातियां जहां पूरी तरह से हरे रंग की होती है वहीं इस तोते के शरीर पर हरे रंग के अलावा नीला रंग भी पाया जाता है। इस पक्षी का ज्यादातर शरीर भले ही हरे रंग का होता है पर इसके मुंह और पीछे के पंख पर नीला रंग पाया जाता है। इसी वजह से यह न केवल दिखने में खूबसूरत लगता है बल्कि पैरेट की दूसरी प्रजातियों के तुलना में काफी ज्यादा अलग भी लगता है।
हरे रंग के तोते जहां दुनिया के अलग अलग हिस्सों में पाए जाते है वहीं इस पक्षी को ऑस्ट्रेलिया और उसके आसपास के इलाकों में ही देखा जा सकता है। वैसे क्या आपने पहले कभी। इन खूबसूरत पक्षियों (Beautiful Birds) के बारे में सुना था।हमें कॉमेंट में बताना न भूलियेगा।
(7) विक्टोरिया ग्राउंड पिजन:-
क्या आप कबूतर की एक ऐसी प्रजाति के बारे में जानते है जिसके सिर पर हमेशा ताज लगा रहता है? न्यू गिनी और उसके आस पास के इलाकों में पाये जाने वाले विक्टोरिया क्राउन पिजन दिखने में गजब के खूबसूरत होते है। नीले रंग के दिखने वाले ये पिजन दुनिया भर में पाए जाने वाले आम पिजन की तुलना में काफी अलग होते है।
ऐसा इसलिए क्योंकि नीले रंग के इन कबूतरों के सिर पर खास किस्म के पंख होते है जो दिखने में काफी हद तक एक बड़े से ताज की तरह लगते है। इस वजह से विक्टोरिया क्राउन पिजन को यह नाम मिला है। वैसे नीले रंग के अलावा इन पक्षियों के शरीर के अगले भाग पर वायलेट व मरून जैसे कलर्स भी पाये जाते है व इन पक्षियों की आंखे कुछ कुछ रूबी और रेड कलर की दिखती है। यही वजह है कि इन पक्षियों को जो भी देखता है वो इनको जिंदगी भर नहीं भूल पाता।
(8) स्कारलेट :-
स्कारलेट यानि कि जो अमेरिका और उसके आसपास के इलाकों में पाये जाने वाले ये पक्षी दुनिया भर में अपनी खूबसूरती के लिए मशहूर है। इन पक्षियों की खूबसूरती का राज है इनके शरीर पर पाया जाने वाला गहरा नारंगी और चमकीला रंग। शरीर पर पाये जाने वाले इन चमकीले रंगों के अलावा इन पक्षियों के शरीर पर काला रंग भी पाया जाता है। ये रंगों का ही कमाल है जिसकी वजह से हर कोई स्कारलेट टीनेजर की खूबसूरती का दीवाना हो जाता है।
पर ऐसा देखा गया है कि इन पक्षियों का रंग मेटिंग सीजन में आम दिनों की तुलना में और भी ज्यादा चमकीला हो जाता है। इसके अलावा अपने साथी का ध्यान आकर्षित करने के लिए ये पेड़ों पर अजीब तरह से बैठते है। वैसे क्या आप किसी ऐसे पक्षी या जानवर के बारे में जानते है जो अपने साथी का ध्यान आकर्षित करने के लिए अजीब तरह की हरकतें करता है।
(9) गोल्ड फिंच :-
गोल्ड फिंच को दुनिया की सबसे खूबसूरत चिड़ियों (Beautiful Birds) में से एक माना जाता है। बात की जाए इन पक्षियों के कलर्स की तो एक नर का फेस ब्लैक और रेड कलर में पाया जाता है। इसके अलावा एक नर के शरीर का पिछला हिस्सा जहां ऑलिव ग्रीन कलर में पाया जाता है वहीं शरीर का अगला हिस्सा पर्पल और इनका बेली यानी पेट पीले रंग में रंगा होता है। अब आप यही से अंदाजा लगा सकते है कि ये कितने ज्यादा रंग बिरंगे होते है।
वहीं बात की जाए मादाओं की तो उनके शरीर पर भी करीब करीब यही रंग पाए जाते है और उनके शरीर पर मौजूद ये रंग काफी ज्यादा चमकीले होते है। यही वजह है कि ये दिखने में कमाल के खूबसूरत लगते है। वैसे इन खूबसूरत दिखने वाले पक्षियों से जुड़े कुछ हस्यमय तथ्य अभी हाल फिलहाल में सामने आये है। वैज्ञानिकों का मानना है कि वह अंधेरे में भी चमकते है। इसके पीछे का कारण क्या है इस बात का पता लगाने के लिए वैज्ञानिकों ने छानबीन करनी शुरू कर दी है।
(10) ब्लू ग्रे टीनेजर :-
ब्लू ग्रे टीनेजर को इस लिस्ट में सबसे खूबसूरत पक्षी है। ऐसा इसलिए क्योंकि यह नन्ही चिड़िया दिखने में कमाल की आकर्षण और खूबसूरत होती है। इसका कारण है इनके शरीर पर पाया जाने वाला नीला रंग, जो दूसरे पक्षियों के शरीर पर पाए जाने वाले नीले रंग की तुलना में काफी ज्यादा अलग और खूबसूरत है।
बता दे कि इन पक्षियों के शरीर पर पर्पल, ब्लू और सफायर ब्लू जैसे कलर्स का कॉम्बिनेशन पाया जाता है। वहीं इनके पंख भी नीले रंग के पाए जाते है। अमेरिका से लेकर कैरेबियाई देशों में पाए जाने वाले इन खूबसूरत दिखने वाले पक्षियों को खास तरह की आवाज निकालने के लिए भी जाना जाता है। इनकी आवाज कोयल से कम मधुर नहीं होती।
यह भी पढ़ें :-भारत में खूबसूरत प्रवासी पक्षी।
अब आप खुद ही अंदाजा लगा सकते है कि हमने इस पक्षी को सबसे खूबसूरत पक्षी क्यों बताया है। दिखने में खूबसूरत लगने के साथ साथ जिस पक्षी की आवाज भी कोयल की तरह मधुर हो तो उस पक्षी का सबसे खूबसूरत पक्षी की श्रेणी पर रखना लाजमी है।
वैसे क्या आपकी नजर में इन गजब के 10 खूबसूरत पक्षियों (10 amazingly beautiful birds) के अलावा कोई ऐसा पक्षी है जो हमारी इस लिस्ट में शामिल किए गए पक्षियों से भी ज्यादा खूबसूरत पक्षी है? और अगर है तो इस खूबसूरत पक्षी के बारे में हमें कॉमेंट में बताना न भूलियेगा। तो चलिए दोस्तों यह ब्लॉग पोस्ट यही पर खत्म होता है। उम्मीद है आपको पसंद आया होगा आपको या पोस्ट कैसा लगा आप हमें कमेंट करके जरूर बताये। और हाँ आप इस पोस्ट को अपने दोस्तों के साथ शेयर करना ना भूले। धन्यवाद